थाने पर माफी मांगने के साथ अम्बेडकर का किया गुणगान
पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर में डॉ आंबेडकर के पुतला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपित शेरू मिश्रा को पुलिस ने सुबह बाबतपुर चौराहे से धर दबोचा। पुलिस के गिरफ्त में आये युवक ने अम्बेडकर के चित्र के सामने दण्डवत करते हुए कभी भी ऐसा कृत्य न करने की बात कही।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व नथईपुर में बड़ागांव के करमपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ शेरू मिश्रा व गांगकला निवासी गुलाब राजभर व सतीश सिंह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के पुतले के ऊपर थूकने के साथ आग के हवाले कर दिया था। जिसपर आजाद समाज पार्टी, बसपा , भीम आर्मी , सपा व कांग्रेस ने अभियुक्तों के गिरफ्तारी के मांग को लेकर चार घण्टे तक बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। डीसीपी के आश्वासन पर शांत हुए थे। पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा गुरुवार को गुलाब राजभर व सतीश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को कठिराव चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने शनिवार को सुबह साढ़े 7 बजे बाबतपुर चौराहे से शेरू मिश्रा को उस समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जब वह कही भागने के फिराक में था। गिरफ्तार शेरू समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ एसटी एससी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
पुलिस के गिरफ्त में आया शेरू मिश्रा थाने में पुलिस और डॉ आंबेडकर के चित्र के सामने गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते नजर आया और जिंदगी में ऐसी गलती न करने का कसम खाते हुए बाबा को महान बताया और जयकारा भी लगाया। इस दौरान पुलिस ने थाने के आसपास उसे हथकड़ी लगाते हुए घुमाया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ