नववर्ष पर बसनी गांव में समाजसेवा की मिसाल, 100 जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को बांटे गर्म कपड़े

वाराणसी।
नववर्ष 2026 के अवसर पर बसनी गांव के समाजसेवी सचिन मिश्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोहरान बस्ती के गरीब एवं जरूरतमंद 100 बच्चों और महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर, जैकेट, ऊनी टोपी एवं मिठाई का वितरण किया। यह पहल क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए की गई।

वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सचिन मिश्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए वे भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे।

गर्म कपड़े और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई भी खिलाई गई। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए समाजसेवी सचिन मिश्रा की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आशुतोष सिंह (आशु), अर्पित सिंह राजपूत, राजू सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, नितेश पाल, सुनील यादव, मुन्ना यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, शिवम सिंह, कार्तिकेय सिंह, रविंद्र दीक्षित, आर्यन सिंह, बबलू पाठक एवं जितेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News