वाराणसी।
नगर निगम वाराणसी द्वारा शहर के सीमावर्ती वार्डों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गणेशपुर (वार्ड 14), फुलवरिया (वार्ड 03) एवं लोढ़ान (वार्ड 20) में कुल ₹6.70 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 30 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, सड़क चौड़ीकरण एवं जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े कार्य शामिल हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
गणेशपुर (वार्ड 14): 13 विकास कार्य
वार्ड में कुल 13 कार्यों की आधारशिला रखी गई। प्रमुख रूप से खरगपुर में जच्चा-बच्चा केंद्र से आंगनवाड़ी तक सीसी रोड, एनएच-56 से ट्रेन्द्र यादव के मकान तक, नथ्थू यादव से मौर्या बस्ती तक तथा प्यारे लाल गौतम से सत्यप्रकाश यादव के घर तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा हटिया श्रीराम नगर कॉलोनी, खरगपुर और बासुदेवपुर में इंटरलॉकिंग कार्य होंगे। बनवासी छात्रावास से मुख्य नाले तक जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, वहीं भेल क्षेत्र व अन्य गलियों में सड़क सुधार के कार्य किए जाएंगे।
फुलवरिया (वार्ड 03): 13 परियोजनाएं
फुलवरिया वार्ड में भी 13 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। गंगापुरी कॉलोनी में बड़े स्तर पर इंटरलॉकिंग कार्य होंगे। लहरतारा सेंट्रल जेल रोड से दशरथ कश्यप के आवास तक, चौरामाता मंदिर से हनुमान मंदिर तक की गलियों का कायाकल्प किया जाएगा।
मयूर विहार, वरुणापुरी, इमिलिया घाट, पहलू का पूरा सहित कई क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा।
लोढ़ान (वार्ड 20): 4 प्रमुख कार्य
लोढ़ान वार्ड में चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। इनमें अशोक जनरल स्टोर से लोढ़ान प्राइमरी स्कूल तक इंटरलॉकिंग, रुद्राक्ष कॉलोनी में इंटरलॉकिंग एवं केसी नाली निर्माण से जलभराव की समस्या का समाधान, उपाध्यायपुरी कॉलोनी तथा कानुडीह मेन रोड से बनवासी बस्ती तक सड़क निर्माण शामिल है।
नेताओं के बयान
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
वहीं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा,
“शहर के सभी वार्डों में सड़कों और नालियों का सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकता है। ₹6.70 करोड़ की इन परियोजनाओं से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।”
उपस्थित लोग
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष जय मौर्या, स्थानीय पार्षद रविंद्र सोनकर, राजेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
पिंडरा विधानसभा के झंझौर गांव में सेवा का आयोजन
वाराणसी से महिला स्वास्थ्य की नई शुरुआतस्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ‘नमो शक्ति रथ’ का शुभारंभ
खरमास समाप्त, फिर गूंजेगी शहनाईदो महीनों में सिर्फ 19 दिन शुभ, 4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य