पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के कनकपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का 105 वॉ स्थापना दिवस विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा ने कहाकि परिषदीय विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास को सँजोना और उन्हें अभिभावकों के बीच शानदार तरीके से प्रस्तुति करना निसन्देह काबिले तारीफ है। इसके लिए विद्यालय के सभी स्टॉप स्वागत योग्य है। बीईओ ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। वही विद्यालय परिवार द्वारा बीईओ का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मृत्युजंय शुक्ला, विक्रम कुमार, मुनिकेश सिंह, विवेकानंद यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, रिपुंजय राय, आशा देवी, नीलम सोनी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ