पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए दो लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन महज आठ घंटे के भीतर खोजकर सुरक्षित उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु निवासी श्रेयांस तथा जौनपुर निवासी राघवेंद्र मिश्रा का मोबाइल फोन बाबतपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने की सूचना मिलते ही दोनों पीड़ितों ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सूचना पर इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबतपुर चौकी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही बाबतपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा एवं उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सहायता, स्थानीय सूचनाओं और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने महज आठ घंटे के भीतर दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनमें से एक मोबाइल एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र से जबकि दूसरा पार्किंग एरिया से मिला। बरामद मोबाइल फोन विधिवत जांच के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर श्रेयांस एवं राघवेंद्र मिश्रा ने फूलपुर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ