चंदौली।
वर्ष 2025 के समापन, नववर्ष 2026 के आगमन तथा 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जनपद चंदौली में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासन द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार—
- चकिया तिराहा डायवर्जन
अलीनगर–चंदौली की ओर से वाराणसी जाने वाले सभी वाहन चकिया तिराहा/कस्बा मुगलसराय/पड़ाव होते हुए राजघाट की ओर न जाकर गंजी प्रसाद चौराहा से गोधना चौराहा की तरफ एनएच-19 अथवा रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाएंगे। - शाहुपुरी तिराहा डायवर्जन
रामनगर की ओर से पड़ाव आने वाले तथा दुलहीपुर–मुगलसराय जाने वाले वाहनों को शाहुपुरी तिराहे से व्यासनगर होते हुए एफसीआई तिराहे की ओर मोड़ा जाएगा। - एफसीआई गोदाम तिराहा डायवर्जन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से पड़ाव जाने वाले वाहन एफसीआई तिराहे से व्यासनगर होते हुए शाहुपुरी तिराहा रोड से पीएसी तिराहे के रास्ते रामनगर की ओर जाएंगे। - पड़ाव डायवर्जन
पड़ाव चौराहे से वाराणसी के राजघाट की ओर जाने वाले वाहन बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड अथवा रामनगर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक परेशानी से बचें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स के लिए

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ