राजस्व कर्मियों व पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
वाराणसी।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव स्थित नवीन परती की आराजी संख्या 616 घ पर सोमवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही दबंग रविंद कुमार पांडेय एवं उनके परिजनों द्वारा यह अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पूर्व भी उक्त दबंग द्वारा राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से इसी सरकारी भूमि पर आंशिक निर्माण करा लिया गया था और अब उसी के आगे जबरन कब्जा कर निर्माण को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन द्वारा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय राजस्व कर्मियों और पुलिस की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि पर कब्जे को पक्का किया जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अवैध निर्माण को रुकवाया जाए तथा दोषी व्यक्तियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ