वाराणसी।
अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में थाना कैंट, शिवपुर, सारनाथ, लालपुर पांडेयपुर, चौबेपुर, मिर्जामुराद एवं लोहता के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं विवेचकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने सभी लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में कानूनी गुणवत्ता, साक्ष्यों की मजबूती और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना से न केवल न्याय प्रक्रिया सुदृढ़ होती है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ