चौबेपुर/वाराणसी।
चिरईगांव क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा में गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीरता दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने साहिबजादों की अद्भुत वीरता, साहस और धर्मनिष्ठा को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अवनीश पाठक ने साहिबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अत्याचार के सामने न झुकते हुए धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि साहिबजादों ने मृत्यु के भय को किंचित मात्र भी स्वीकार नहीं किया और अपने अदम्य साहस से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश साहिबजादों की स्मृति में वीर बाल दिवस मना रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और यह दिवस आने वाली पीढ़ियों को साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता सक्सेना द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता प्रीति शुक्ला ने की।
इस अवसर पर आशा यादव, आरती गौतम, पल्लवी मिश्रा, नीलम, सविता शर्मा, राजेश, हनुमान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ