वाराणसी।
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जनपद वाराणसी में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि यह नामावली उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुरूप तैयार की गई है।
निर्वाचक नामावली आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए निर्धारित कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है, जिससे मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें।
इन कार्यालयों में उपलब्ध है नामावली
निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति कार्यालय समय में निम्न स्थानों पर देखी जा सकती है—
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय
उपजिलाधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय
खंड विकास अधिकारी कार्यालय
संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय
दावा–आपत्ति की अंतिम तिथि 30 दिसंबर
यदि किसी मतदाता को नाम जोड़ने, नाम अथवा विवरण में संशोधन कराने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने की आवश्यकता है, तो वह 30 दिसंबर 2025 तक निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन कर सकता है—
प्रपत्र-2 : नाम जोड़ने हेतु
प्रपत्र-3 : विवरण संशोधन हेतु
प्रपत्र-4 : नाम विलोपन या आपत्ति हेतु
आवेदन उपरोक्त किसी भी कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा किए जा सकते हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर लें और किसी भी त्रुटि के निस्तारण के लिए दावा–आपत्ति अवश्य दाखिल करें, ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ