चोरी के सामान व नकदी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी। थाना सिंधोरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी किए गए सामान व नकदी सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर करमा मोड़ स्थित पुलिया के पास से ग्राम गरथमा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में हुई चोरी के मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला मु0अ0सं0 223/2025, धारा 331(4)/305 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—

1. सुनील कुमार उर्फ हलचल पुत्र कैलाश राजभर, निवासी परमानन्दपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 27 वर्ष)

2. आशीष पटेल पुत्र सियाराम पटेल, निवासी परमानन्दपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 20 वर्ष)

अभियुक्तों के कब्जे से कपड़ों की एक गठरी, जिसमें दुकान से चोरी किए गए 11 अदद कपड़े, तथा ₹4530/- नकद बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी चोरी की है। उन्होंने बताया कि ग्राम गरथमा बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान से कुल ₹5230/- की चोरी की थी, जिसमें से कुछ राशि खाने-पीने व शौक पूरे करने में खर्च कर दी गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना सिंधोरा में लिखित सूचना दी गई थी कि 17 दिसंबर 2025 की शाम दुकान बंद कर घर जाने के बाद, 18 दिसंबर 2025 की सुबह दुकान खोलने पर शटर का ताला खुला मिला तथा दुकान से कपड़े व काउंटर में रखे लगभग ₹5000–6000 चोरी हो गए थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, आसपास के लोगों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News