तहसील बार में जनपद न्यायाधीश का भव्य स्वागत

पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन के बार भवन में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और सभागार खचाखच भरा रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि वे अपने कार्यकाल को बार और बेंच के लिए यादगार बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे बार और बेंच के बीच समन्वय में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो। साथ ही, अधिवक्ताओं द्वारा उठाई गई नकल प्रदान किए जाने की समस्या के शीघ्र समाधान का भी भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश सत्यम सिंघल, तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाण्डेय, जवाहर लाल वर्मा, पंधारिया दव, अश्वनी सिंह राजपूत, गौरीश नारायण सिंह, सुभाष दुबे, ज्ञानचंद्र दुबे, जयप्रकाश दुबे, अशोक राम समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन तहसील बार एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

— रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News