वाराणसी। थाना बड़ागांव पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता की सकुशल बरामदगी कर ली है। इस कार्रवाई को पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, थाना बड़ागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0515/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त रामजी पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम बीरापट्टी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना बड़ागांव में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित की गई और संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
फिलहाल पुलिस द्वारा अपहृता को सुरक्षित रखा गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ