काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के 4 वर्ष पूरे: वैदिक मंत्रों के साथ विशेष हवन–पूजन, राष्ट्र व लोककल्याण की कामना

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को धाम परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास की ओर से धाम के डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण के नेतृत्व में जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्र द्वारा विधिवत हवन–पूजन संपन्न कराया गया।

यह अनुष्ठान 11 वैदिक शास्त्रियों के सान्निध्य में शुद्ध वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन मंत्रों का प्रयोग देवताओं द्वारा असुरों पर विजय के लिए किया गया था। इसी आध्यात्मिक भावना के साथ धाम की निरंतर उन्नति, लोककल्याण और राष्ट्र की मंगल कामना हेतु यह विशेष हवन आयोजित किया गया।

हवन–पूजन से पूर्व मंदिर के अधिकारियों द्वारा भगवान विश्वेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वनाथ की आराधना की गई, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

मंदिर न्यास द्वारा आयोजित यह आयोजन काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण के चार सफल वर्षों की आध्यात्मिक उपलब्धियों, सनातन परंपरा के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक रहा।

About The Author

Share the News