वाराणसी।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित मंडलीय जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। मीडिया गतिविधियों में सुगमता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा सूचना कार्यालय को कलेक्ट्रेट में नया भवन उपलब्ध कराया गया है, जिससे समाचार संप्रेषण एवं दैनिक कार्यों के क्रियान्वयन में अब और अधिक सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रवाह तथा सुविधा-संवर्द्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सूचना का त्वरित और सटीक प्रसारण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सहायक सूचना निदेशक सुरेंद्र पाल, एकाउंटेंट अनिल श्रीवास्तव, एडीआईओ जितेंद्र यादव, नाजिर प्रेम, संतोष, सत्येंद्र, पवन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ