UP BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलावकुर्मी चेहरे पर दांव, पंकज चौधरी बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ | रॉयल शाइन टाइम्स

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार महराजगंज से सात बार के सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ कुर्मी नेता पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी हाईकमान ने संगठनात्मक संतुलन और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर सहमति जताई है।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष चयन की संगठनात्मक प्रक्रिया का कार्यक्रम भी लगभग तय हो चुका है।
▶️ 13 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाने की संभावना है।
▶️ 14 दिसंबर को औपचारिक घोषणा हो सकती है।
▶️ उसी दिन लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।
▶️ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में सुबह 11 बजे से महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

पंकज चौधरी को संगठन, समाज और सरकार—तीनों स्तरों पर मजबूत पकड़ रखने वाला नेता माना जाता है। भाजपा नेतृत्व उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एक प्रभावी, संतुलित और अनुभवी विकल्प के रूप में देख रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संगठनात्मक बदलाव पूर्वांचल और ओबीसी वर्ग, विशेषकर कुर्मी वोट बैंक को और अधिक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। यदि औपचारिक घोषणा होती है, तो यह फैसला प्रदेश की राजनीति में दूरगामी प्रभाव डाल सकता है।

— सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट

About The Author

Share the News