काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के 4 वर्ष पूरेवैदिक मंत्रों के साथ विशेष हवन–पूजन, राष्ट्र व लोककल्याण की कामना

वाराणसी | रॉयल शाइन टाइम्स

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को धाम परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास की ओर से डिप्टी कलेक्टर शंभु शरण के नेतृत्व में जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत हवन–पूजन संपन्न कराया गया।

यह विशेष अनुष्ठान 11 वैदिक शास्त्रियों के सान्निध्य में शुद्ध वैदिक विधि-विधान के अनुसार सम्पन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन मंत्रों का प्रयोग देवताओं द्वारा असुरों पर विजय के लिए किया गया था। इसी आध्यात्मिक भावना के साथ धाम की निरंतर उन्नति, लोककल्याण और राष्ट्र की मंगलकामना हेतु यह हवन आयोजित किया गया।

हवन–पूजन से पूर्व मंदिर प्रशासन द्वारा भगवान विश्वेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच भगवान विश्वनाथ की आराधना से पूरा धाम परिसर भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

मंदिर न्यास द्वारा आयोजित यह आयोजन काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण के चार सफल वर्षों की आध्यात्मिक उपलब्धियों, सनातन परंपरा के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

Share the News