बहराइच–नेपाल बॉर्डर से मास्टरमाइंड प्रमोद कुमार निषाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बहराइच–नेपाल बॉर्डर पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बड़े हाई-टेक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके मास्टरमाइंड प्रमोद कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन STF ने मुर्तिहा थाना क्षेत्र के रजनवा नेपाल बॉर्डर से उसे सुबह करीब 4:30 बजे दबोच लिया।
कूटरचित जन्म–निवास प्रमाण पत्र बनाकर चलता था अवैध नेटवर्क
एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रमोद डिजिटल पोर्टल के माध्यम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था, जिनका उपयोग कर वह नेपाल सीमा के आसपास बड़े पैमाने पर:
फर्जी आधार कार्ड
आधार अपडेट
का पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था।
आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने Akeel Saifi नाम के व्यक्ति से 35,000 रुपये में कूटरचित प्रमाण पत्र व आधार बनाने का पोर्टल खरीदा था।
सिर्फ तीन महीनों में 2,000–2,500 फर्जी आधार कार्ड तैयार
STF साइबर टीम की जांच में खुलासा हुआ कि:
प्रमोद ने जनवरी–मार्च 2025 के बीच अकेले 2,000–2,500 फर्जी आधार कार्ड बनाए।
वह अन्य लोगों के सिस्टम पर भी यही पोर्टल इंस्टॉल करवाता था।
एक यूजर आईडी के लिए वह 45,000 रुपये वसूलता था।
पूरे नेटवर्क ने अब तक 18,000–19,000 फर्जी आधार निर्माण/अपडेट किए हैं।
आरोपी पहले 2021 में जनसेवा केंद्र, और फिर 2022 में “Nishad Computer Centre” के नाम से सेंटर चलाता था।
गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद
STF को मौके से मिला:
लैपटॉप
मोबाइल फोन
ATM कार्ड
बायोमैट्रिक स्कैनर
रेटिना स्कैनर
वेबकैम
फर्जी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट
एक वरना कार
अन्य डिजिटल सामग्री
सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा।
गंभीर धाराओं में मुकदमा, रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
आरोपी के खिलाफ कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर अपराधों में बीएनएस की धाराएँ 318(4), 319(2), 336(3), 338 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
STF इस रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से अभियान चला रही है।
रिपोर्ट : विवेक सिंह रिंकू
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ