फूलपुर ऑक्सफोर्ड स्कूल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन: हजारों की उपस्थिति के साथ सम्पन्न

फूलपुर न्याय पंचायत के ऑक्सफोर्ड स्कूल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिंदू माता-पिता, भाई-बहन, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भव्य उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में सम्मेलन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और श्रद्धामय दिखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। मंच पर पहुंचे मुख्य अतिथियों का उपस्थित जनसमूह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे—

संत श्री नरदेव गिरी जी महाराज

डॉ. संगीता दुबे

प्रमोद सिंह

जितेंद्र कुमार खरवार

अनिल जी (क्षेत्र प्रचारक)

संजीव सिंह

अजेय जी

बृजभूषण जी

प्रमोद जी

हरिशंकर जी

संजीव जी

हेमंत जी

कार्यक्रम संचालक: शैलेश पांडेय एवं प्रभात सिंह ‘मिंटू’

मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता, राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका और शताब्दी वर्ष में संघ के संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि समाज की शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और ऐसे आयोजनों से संगठन और समरसता की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और पूरा मैदान “भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान हो उठा।

सम्मेलन में भारी भीड़ मौजूद रही। प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
राजकुमार सिंह, डॉ. अनुराग, अरविंद जी, जितेंद्र जायसवाल, भानु सेठ, राजकुमार गुप्ता राजू, अभिषेक अग्रहरी, अजय ऊदल, बसंत उपाध्याय, शर्मेश सिंह, मनीष चौबे सहित क्षेत्र के हजारों सम्मानित नागरिक।

About The Author

Share the News