कफ सिरप तस्करी के बड़े सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को देशभर में बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, पटना, जौनपुर सहित कई शहरों में लगभग 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह समेत कई आरोपियों के आवास एवं संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई उन आरोपियों की मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच को लेकर की गई है, जो कफ सिरप रैकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। कफ सिरप की अवैध तस्करी को लेकर हाल के महीनों में यूपी पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने कई अहम गिरफ्तारियाँ की थीं, जिसके बाद मामला प्रवर्तन निदेशालय तक पहुंचा।
इस बीच, तस्करी रैकेट में पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम जोड़े जाने पर उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए कहा—
“समाजवादी पार्टी मेरे ऊपर बेवजह इल्जाम लगा रही है। मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है। बिना आधार के राजनीतिक साजिश के तहत मेरा नाम उछाला जा रहा है।”
ईडी की टीमों ने कई स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेन-देन के सबूत कब्जे में लिए हैं। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस मामले में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
कफ सिरप तस्करी रैकेट को लेकर केंद्र और राज्य एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई जारी है, वहीं यह केस पूर्वांचल की राजनीति में भी गर्मी पैदा कर रहा है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ