कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं, अपात्र का नाम शामिल न हो : मुख्यमंत्री योगी

छह जिलों की बैठक में बूथ प्रबंधन मज़बूत करने, दो-दो टीमें बनाकर घर–घर सत्यापन का निर्देश

वाराणसी, 11 दिसंबर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो। उन्होंने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की नींव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में वाराणसी कमिश्नरी के छह संगठनात्मक जिलों—वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, मछलीशहर, जौनपुर और गाजीपुर—के विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, प्रभारी, प्रवासी एवं विधानसभा संयोजक (SIR) शामिल रहे।

“चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है” — बूथ प्रबंधन पर सरकार का जोर

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि “चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है”, इसलिए बूथ प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि—

बूथ टीम को सक्रिय करें

मतदाता सूची की पूरी छानबीन करें

समय रहते त्रुटियों को सुधारें

प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम जोड़ने हेतु घर–घर संपर्क बढ़ाएँ

उन्होंने कहा कि “अभी जितनी मेहनत करेंगे, चुनाव के समय उतना ही आसान रहेगा और जीत सुनिश्चित होगी।”

अनमैपिंग, मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने SIR अभियान के तहत चार प्रमुख श्रेणियों—अनमैपिंग, मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाता—पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दो–दो टीमें बनाकर घर–घर सत्यापन किया जाए।

सीएम ने कहा कि जो पात्र मतदाता किसी त्रुटि के कारण सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके गणना प्रपत्र भरवाकर समय से बीएलओ को सौंपें। उन्होंने कहा कि “कार्य की प्रमाणिकता से ही हमारी दक्षता प्रमाणित होगी।”

बीएलए–1, बीएलए–2, बूथ प्रवासी और बूथ अध्यक्ष के सामंजस्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठनात्मक तालमेल, तकनीकी दक्षता, सतत मॉनिटरिंग और जनसंपर्क अभियान की सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बीएलए–1, बीएलए–2, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रवासियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

“घर–घर जाकर पता करें किसने SIR फॉर्म भरा, किसने नहीं”

बैठक के अंत में सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को स्वयं बूथ स्तर पर जाकर सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसने SIR फॉर्म जमा किया है और किसने नहीं, ताकि अभियान का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व संचालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अंगवस्त्र और बुके देकर किया।
कार्यक्रम का संचालन काशी क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।


ये रहे मंचासीन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ओमप्रकाश राजभर, दयाशंकर सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और पूर्व संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव मंचासीन रहे।


इनकी रही उपस्थिति

जिलाध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला व महानगर प्रभारी अरुण पाठक, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी.राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व सांसद बी.पी. सरोज, सांसद प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अदिति सिंह पटेल, राकेश त्रिवेदी, अशोक चौरसिया, विद्यासागर राय, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मधुकर चित्रांश, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, जे.पी. सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News