जौनपुर में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 10 चोरी की बाइक के साथ आठ वाहन चोर गिरफ्तारनंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन, कई मोबाइल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात कुरेथु–गजना मार्ग के पास से आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइक, आठ मोबाइल फोन तथा कई बदली हुई नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए थे।

एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि नैपुरा निवासी प्रिंस पांडेय की बाइक चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकें कहीं बेचने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें सक्रिय हुईं और गजना–कुरेथु मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मौके पर खड़े आठ संदिग्ध युवकों को 10 बाइकों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

शिवम यादव उर्फ बड़डू, निवासी इमलो जफराबाद

अभिषेक यादव, निवासी करमौना गौराबादशाहपुर

सोनू यादव, निवासी बालेमऊ

हेमंत कुमार यादव, निवासी कौवापार

सिकंदर यादव, निवासी कबीरुद्दीनपुर

सत्यम पाल, निवासी गजना (थाना गौराबादशाहपुर)

शशिकांत यादव, निवासी मोलनापुर

रतन सागर उर्फ छोटू, निवासी उदियासन (थाना केराकत कोतवाली)

पुलिस ने बताया कि गिरोह सक्रिय रूप से बाइक की रेकी करके चोरी करता था और नंबर प्लेट बदलकर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में खपाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

About The Author

Share the News