पिंडरा से खबर: गजोखर में बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गजोखर में रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजूराम ने किया।

इस मौके पर राजूराम ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा कि मोदी सरकार ने संविधान खत्म करने की कसमें खाई हैं। जिस तरह से बाबा साहब द्वारा दिए गए मतदान अधिकारों की चोरी हो रही है, उससे साबित होता है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:
राजीव कुमार उर्फ राजूराम, रविंद्र कुमार, शीतला प्रसाद, चंदन कुमार, अवधेश कुमार, अनिल कुमार, लक्ष्मी कांत, विनोद यादव, विजय कुमार, करन, गोलू, रोशन कुमार, प्रियांशु, आदित्य कुमार, बसंत कुमार, लालमन राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

About The Author

Share the News