ऑपरेशन चक्रव्यूह में सफलता: सारनाथ पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी। गुमशुदा अपहृता की बरामदगी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना सारनाथ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 0584/2025 (धारा 137(2) BNS) के वांछित आरोपित उमाशंकर मौर्या को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से जुड़ी 17 वर्षीय किशोरी को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मामला 30 नवंबर 2025 का है। जानकारी के अनुसार, किशोरी बुटीक सीखने के लिए घर से निकली थी, पर देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में सामने आया कि जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट निवासी 19 वर्षीय उमाशंकर मौर्या ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था।

गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस टीम ने उसे सारनाथ स्टेशन पर दबोच लिया। थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक अंजनि सिंह तथा हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News