अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक ट्रक से 13,812 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी सुशील कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का निवासी है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पंजाब व चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब यूपी के रास्ते बिहार भेजी जा रही है। इस पर एसटीएफ, आबकारी विभाग और इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा के पास ट्रक (PB65 AH3597) को रोककर तलाशी ली। ट्रक में आलू की बोरियों के बीच बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।
बरामद शराब में शामिल—
Royal Stag Barrel Select – 2052 बोतल
Old Habbit Whiskey – 7488 बोतल
All Seasons Classic Collection – 3840 बोतल
Black by Bacardi Rum – 432 बोतल
कुल 13,812 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम को मौके से ₹5700 नकद, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और छह आलू की बोरियां भी मिलीं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब चंडीगढ़ निवासी कपिल वर्मा द्वारा लोड कराई गई थी और इसे बिहार में सप्लाई किया जाना था। गिरोह लंबे समय से बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर अवैध सप्लाई कर रहा है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना इटौंजा में मुकदमा संख्या 226/2025, धारा 61(2)/318(4) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ