ठंड ने फिर पकड़ मजबूत की, पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से चल रही पछुआ हवाओं ने न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। सुबह-शाम की गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पूर्वांचल के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, वहीं पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद और मेरठ में भी गलन तेज होगी। रात में तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है।

कोहरा और धुंध की आशंका

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव और नमी बढ़ने से सुबह के समय कोहरा और धुंध छा सकती है। इसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी आशंका बन रही है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ठंड के इस नए दौर में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-सुबह बाहर निकलने से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की अपील की गई है।

About The Author

Share the News