वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक के ग्राम सभा मरूई में बने अमृत सरोवर की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अमृत सरोवर योजना में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया है, जिसके चलते सरोवर और उससे जुड़ी संरचनाएं निर्माण के कुछ ही समय बाद जर्जर हो गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर के किनारे बने पाथवे पर लगाया गया इंटरलॉकिंग पूरी तरह टूट चुका है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं पाथवे पर लगा हैंडपंप पानी नहीं दे रहा, जिसे लेकर लोग नाराज़ हैं। स्थानीय लोगों ने सरोवर की दयनीय स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि “यह अमृत सरोवर नहीं, नरक सरोवर बन गया है।”
गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में कार्यों को लेकर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ