वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथोली निवासी चंद्रमोहन तिवारी उचक्कागिरी का शिकार हो गए। बाबतपुर स्थित SBI बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के बाद अज्ञात उचक्कों ने उन्हें नोटों की गड्डी के स्थान पर कागज़ का बंडल थमा दिया और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
फूलपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ