जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्यों का औचक निरीक्षण किया

वाराणसी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील सदर के सभागार, कंट्रोल रूम, वरुणापार जोनल कार्यालय और काशी विद्यापीठ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों के सुरक्षित संग्रहण, समय से वापसी एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो सके। उन्होंने डिजिटाइजेशन की गति और बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

About The Author

Share the News