वाराणसी। जिले में धान खरीद प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ रही है। खाद्य विपणन विभाग के मुताबिक जनपद में 1 नवम्बर से सरकारी धान खरीद शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए कुल 35 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पिछले दो-तीन दिनों में किसानों की आवाजाही तेज हुई है।
बारिश से कुटाई-मड़ाई में हुई देरी
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष धान खरीद 8 से 10 नवम्बर के बीच प्रारंभ हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई लगातार बारिश के कारण किसानों की कुटाई और मड़ाई प्रभावित हुई। इसी वजह से 10 से 15 नवम्बर के बाद ही अधिकांश केंद्रों पर धान की नियमित आवक शुरू हो सकी।
ई-पॉस मशीनों की तकनीकी दिक्कत दूर
उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक दिनों में कुछ ई-पॉस मशीनें सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों के कारण काम नहीं कर पा रही थीं। हालांकि 15 नवम्बर को मुख्यालय स्तर से सभी मशीनों का सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। वर्तमान में सभी क्रय केंद्रों पर मशीनें पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं।
खरीद की स्थिति
चोलापुर क्रय केंद्र सहित कई केंद्रों पर अब धान खरीद जोर पकड़ने लगी है। जिले में अब तक 102 किसानों से 4,251 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ