लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ध्रुवकांत (डीके) ठाकुर पर भरोसा जताते हुए उन्हें दो महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। देर रात जारी आदेश में डीके ठाकुर को पुलिस महानिदेशक (DG) नागरिक सुरक्षा नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें विशेष सुरक्षा बल (SSF) के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। हाल ही में उनकी DG पद पर पदोन्नति हुई थी और वे अब तक DG SSF के रूप में कार्यरत थे।
डीके ठाकुर अपनी सख्त अनुशासन शैली, बेधड़क कार्यशैली और ईमानदार छवि के कारण यूपी पुलिस में विशेष पहचान रखते हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी और कई सख्त निर्णयों के जरिए सुर्खियों में रहे।
IPS डीके ठाकुर : करियर की मुख्य उपलब्धियाँ
ध्रुवकांत ठाकुर 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 1996 में गोरखपुर में SSP के रूप में सेवा की शुरुआत की थी। अपने लगभग तीन दशक के पुलिस करियर में उन्होंने गोंडा, हरदोई, वाराणसी, सुल्तानपुर, बागपत, चंदौली, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर और उन्नाव जैसे जिलों में SP/SSP के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।
उनका लखनऊ से गहरा जुड़ाव रहा है। 2010–2012 के बीच वे BSP सरकार में लखनऊ SSP रहे थे। वे ATS में ADG और CBI में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, डीके ठाकुर तत्काल प्रभाव से नागरिक सुरक्षा के डीजी का कार्यभार संभालेंगे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ