गोमती ज़ोन पुलिस का अभियान जारी, कई वांछित व वारंटी गिरफ्तार

वाराणसी। गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया।

थाना बड़ागांव की कार्रवाई
बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा संख्या 365/2023, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित जावेद उर्फ इमरान (23 वर्ष), निवासी हरहुआडीह को गिरफ्तार किया।

थाना सिंधोरा की कार्रवाई
सिंधोरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 7197/12, धारा 506 भादवि में न्यायालय से जारी वारंट के तहत 4 वर्षों से फरार सोनू उर्फ परोजन (36 वर्ष), निवासी डंगराडीह को पकड़ लिया।

थाना फूलपुर की कार्रवाई
फूलपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 2237/2012 एवं अपराध संख्या 78/2006, धारा 323/504/325 भादवि में जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत ग्राम थानेरामपुर के दो वांछित अभियुक्तों—
• बनवासी (58 वर्ष)
• जनई (48 वर्ष)
—को गिरफ्तार किया।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Share the News