बाबतपुर/वाराणसी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मण शनिवार को काशी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान प्रोटोकॉल प्रभारी, भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष तथा भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी शैलेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। इसके बाद लक्ष्मण का काफिला पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुआ।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ