सिंधोरा पुलिस की कार्रवाई: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी। थाना सिंधोरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन सम्बन्ध बनाने के आरोपित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चारू तिराहा के पास से मुकदमा अपराध संख्या 203/2025, धारा 69/351(2) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त राकेश कुमार, पुत्र अनिल प्रसाद, निवासी ग्राम घोड़दौड़, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष, को दबोच लिया।

वादिनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया और उसे धमकी देने लगा। शिकायत के आधार पर सिंधोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News