पिंडरा। तहसील पिंडरा की उपजिलाधिकारी (SDM) प्रतिभा मिश्रा ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय भई पहुंचकर विशेष रूप से मतदाताओं को SIR (सिस्टेमेटिक वोटर एजुकेशन एंड रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई और यह भी बताया कि प्रत्येक मतदाता का विवरण सही-सही दर्ज होना क्यों आवश्यक है।
SDM ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें ताकि शत-प्रतिशत सही मतदाता सूची तैयार की जा सके।
कार्यक्रम में सीमा सिंह, संजय कुमार यादव, अशरफ अली, नजाकत अली, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ