पिंडरा।पिंडरा बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर में चोरी की घटना का पर्दाफाश तो पुलिस 24 घण्टे बीतने के बाद भी नही कर पाई। लेकिन भक्तों द्वारा गुरुवार को स्वयं हनुमान जी को चांदी का मुकुट पहनाया।
बताते चलें कि मंगलवार की रात में उक्त मन्दिर में स्थापित तीन मूर्तियों में से हनुमानजी के सिर पर लगे चांदी के मुकुट समेत दान पात्र की चोरी कर ली थी। उसके बाद पिंडरा निवासी व वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामू गुप्ता बाजार के लोगों के सहयोग से हनुमानजी के सिर पर चांदी का मुकुट लगाकर पूजन अर्चन किया।इस दौरान मन्दिर से जुड़े रमेशचंद जायसवाल, अनूप जायसवाल, विवेक गुप्ता, सुनील गुप्ता, तुषार गुप्ता , राजन अग्रहरि समेत अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर