वाराणसी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिले के 31 लाख 53 हजार मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिन्हें भरवाकर दोबारा प्राप्त किया जा रहा है।
इस व्यापक कार्य को पूरा करने के लिए जनपद में करीब 3 हजार बीएलओ तैनात किए गए हैं, जो घर–घर जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क बना रहे हैं। प्राप्त गणना प्रपत्रों का ईआरओ के माध्यम से डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं अद्यतन किया जा सके।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि इस प्रक्रिया से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा दिए गए प्रपत्र को सही जानकारी के साथ भरकर उन्हें वापस कर दें। यदि कोई मतदाता प्रपत्र ऑफलाइन जमा नहीं कर पाता है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से अपना विवरण भर सकता है।
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की, ताकि पूरे जनपद में पुनरीक्षण कार्य समय से पूरा कराया जा सके।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ