सनातन धर्म इंटर कॉलेज में गूंजी गंगा निर्मलीकरण की पुकारयुवाओं ने लिया गंगा स्वच्छता का संकल्प, टास्क फोर्स ने किया जागरूक

वाराणसी। जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (नमामि गंगे) के तहत 39 गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हजारों छात्रों ने हाथों में स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर गंगा संरक्षण का संकल्प लिया। ‘निर्मल गंगा के लिए युवा शक्ति का जुड़ना आवश्यक’ विषय पर आयोजित इस जागरूकता पहल में छात्रों के हृदय में गंगा के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का भाव जगाने का प्रयास किया गया।

सेना की ओर से कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।

युवा शक्ति से ही पूर्ण होगा निर्मल गंगा का लक्ष्य – टास्क फोर्स
39 गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार जगदीश चंद और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने छात्रों से कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजा भगीरथ के तप का उदाहरण देते हुए आह्वान किया कि जब भी गंगा तट पर जाएं, गंगा के आंचल से कम से कम एक कचरा उठाकर डस्टबिन में जरूर डालें।

विद्यालय में उत्साहपूर्ण भागीदारी
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजयी राम, समन्वयक लक्ष्मी पाठक, भावना गुप्ता, रेनू जायसवाल, अनुराग सोनकर, आदित्य अग्रहरि, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

गंगा निर्मलीकरण के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Share the News