वाराणसी। सारनाथ पर्यटन (टूरिज्म) थाने में बुधवार को उस समय हलचल मच गई, जब एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) विदुष सक्सेना अचानक थाने पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसीपी सक्सेना ने थाने के रिकॉर्ड रूम, आगंतुक पंजी, साफ–सफाई, ड्यूटी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटकों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने थाने परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और रिकॉर्ड के व्यवस्थित संरक्षण पर विशेष जोर दिया। माना जा रहा है कि निरीक्षण का उद्देश्य सारनाथ में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।
एसीपी के इस औचक निरीक्षण को पर्यटन पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ