वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने शनिवार को फरीदपुर अंडरपास के पास बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 49 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान अंशु राजभर (24) निवासी ग्राम घुरहुपुर, थाना सारनाथ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने करीब 50 कदम तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ