मुगलसराय में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर)। स्टेशन के ठीक सामने जीटी रोड पर मंगलवार देर रात पॉपुलर मेडिकल स्टोर के संचालक रोहित पाल उर्फ रोमी (45) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना कुछ ही सेकंड में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी चंदौली आदित्य लांघे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और सभी संभावित एंगल से जांच चल रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि स्टेशन क्षेत्र जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर ऐसी वारदात गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। Meanwhile, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपी गिरफ्त में होंगे।

About The Author

Share the News