मुगलसराय मर्डर अपडेट: सीसीटीवी में कैद हुआ शूटरदवा व्यापारियों का गुस्सा फूटा—बाजार बंद, धरना जारी

मुगलसराय। मेडिकल स्टोर संचालक रोहित पाल उर्फ रोमी की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के तुरंत बाद शूटर धर्मशाला वाली गली में भागता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे रोहित पाल दुकान बंद कर स्कूटी से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी शूटर ने पास आकर सिर में गोली मार दी और वारदात के बाद संकरी गली की ओर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पीछे-पीछे मेडिकल स्टोर का एक कर्मचारी चिल्लाते हुए भागता भी दिख रहा है।

दवा व्यापारियों में उबाल
घटना के बाद दवा कारोबारियों में भारी आक्रोश है। पापुलर मेडिकल के सामने दवा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना शुरू कर दिया। विरोध में कई मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया। व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासे नाराज हैं।

विधायक पहुंचे मृतक के घर
वारदात की जानकारी मिलते ही सकलडीहा के समाजवादी पार्टी विधायक प्रभु नारायण यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मुगलसराय कस्बे और दवा बाजारों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटर की पहचान में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

About The Author

Share the News