बलिया में बड़ा एक्शन: गोपाल नगर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबितशराब तस्करी चैट और वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

बलिया। शराब तस्करी से जुड़े व्हाट्सएप चैट और वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गोपाल नगर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभेन्द्र सिंह सहित सभी कर्मचारियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पूरे चौकी स्टाफ पर कार्रवाई की गई है। वहीं थानाध्यक्ष रेवती की भूमिका की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर द्वारा की जा रही है। अधिकारी जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, वायरल चैट और वीडियो में शराब तस्करी से जुड़े कथित लेनदेन और मिलीभगत की बात सामने आई थी। इसे गंभीर मानते हुए विभाग ने तुरंत जांच शुरू की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों की किसी भी अवैध गतिविधि या आपराधिक तत्वों से सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Share the News