वाराणसी। गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक बुधवार को पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त कर सड़क किनारे फैलाए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान फुटपाथ और मार्ग पर सामान लगाने वाले कई दुकानदारों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।
गश्त का नेतृत्व एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी दशाश्वमेध उपेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी चौक दिलीप कुमार मिश्रा तथा सभी चौकी इंचार्ज अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।
पुलिस ने घाटों की ओर जाने वाले मार्ग पर अवरोधक बने दुकानों के आगे के समान को हटवाते हुए स्थानीय व्यापारियों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भीड़ और यातायात सुचारू रखने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ