लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट, NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार को दिल्ली पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर ही NIA ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा

अमेरिका ने हाल ही में 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के तीन लोग शामिल हैं। इन्हीं में अनमोल व पंजाब के दो अन्य युवक भी थे। बताया जा रहा है कि अनमोल अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था, जहां पकड़े जाने के बाद उसे भारत भेज दिया गया।

अनमोल बिश्नोई सलमान खान के घर फायरिंग, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में वांटेड है। NIA ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकी वापसी और गिरफ्तारी को एजेंसियां गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई मान रही हैं।

About The Author

Share the News