बरेली।
निवेश के नाम पर आम लोगों से करोड़ों रुपये ठगे जाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ रविवार को शहर में जमकर हंगामा हुआ। अपनी खून-पसीने की कमाई डूब जाने से नाराज़ सैकड़ों महिलाएं और अन्य निवेशक सुबह कंपनी से जुड़े आरोपियों के घर पहुंच गए। वहां विरोध प्रदर्शन के बाद सभी निवेशक कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
करीब दो घंटे तक कोतवाली परिसर में जोरदार हंगामा चलता रहा। निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें उच्च ब्याज दरों और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन समय आने पर भुगतान नहीं किया। कई महीनों से निवेशक कंपनी के दफ्तर और जिम्मेदार लोगों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी या संचालक ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
निवेशकों ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़ितों से शिकायतें लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ