वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा ने मंगलवार को थाना बड़ागाँव का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सलामी गार्द में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से लेकर ड्रेस अनुशासन तक की जांच की। इसके बाद उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, शस्त्रों की देख-रेख, लावारिस वाहन व माल निस्तारण सहित समग्र स्वच्छता को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
एसीपी ने थाना कार्यालय में रजिस्टरों व रिकॉर्डों का गहन निरीक्षण कर सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक और सीसीटीएनएस कक्ष की भी जांच की गई।
उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला उप निरीक्षक व आरक्षियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और नियमित फीडबैक भी लिया जाए। पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर समय से फीडिंग करने और साइबर पुलिस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बड़ागाँव सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ