वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत वीडीए की ओर से चिह्नित भवनों को गिराने की कार्रवाई मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अधर में लटक गई। जैसे ही ध्वस्तीकरण दल दो भवनों को तोड़ने पहुंचा, दुकानदारों और महिलाओं ने घेराबंदी कर विरोध शुरू कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, डी 43/181 नदीम अनवर के कटरे में मौजूद 14 दुकानों को गिराने की तैयारी थी। इसी तरह भवन संख्या 50/221, जो उस्मान का स्वामित्व है, वहां भी परिवार की महिलाओं ने टीम को आगे बढ़ने नहीं दिया। विरोध के चलते क्षेत्र की सभी दुकानें बंद हो गईं।
इस दौरान एक महिला हाथ जोड़कर अधिकारियों से कुछ दिनों की मोहलत मांगती दिखी। बढ़ते तनाव को देखते हुए टीम को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।
मौके पर एडीएम आलोक वर्मा, एक्सईएन केके सिंह, एसीपी दशाश्वमेध, कोतवाली पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।
चौड़ीकरण को लेकर लगातार विरोध सामने आ रहा है, जबकि प्रभावित दुकानदार उचित समय व मुआवज़े की मांग पर अड़े हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ