वाराणसी/हरहुआ।
भोजुबीर–सिंधोरा मार्ग पर स्थित पलहीपट्टी चौराहे पर छुट्टा गोवंश इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर लगातार घूम रहे इन पशुओं की वजह से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय अंधेरा होने पर साइकिल और बाइक सवार अक्सर गोवंश से टकराकर गिर जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में हादसों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हरहुआ ब्लॉक प्रशासन की ओर से न तो इन गोवंश को पकड़ने की कोई व्यवस्था की गई है और न ही इन्हें गौशाला में डालने की पहल हो रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द छुट्टा गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ