हरदोई: 70 हजार की घूस लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

हरदोई।
माधौगंज थाने में तैनात 2023 बैच के उपनिरीक्षक (दरोगा) आकाश कौशल को एंटी करप्शन टीम ने 70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है मामला?

माधौगंज थाने में एक मुकदमे की विवेचना आकाश कौशल कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में एक पक्ष को बचाने और उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने की शिकायत

रिश्वत मांगने से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने जाल बिछाते हुए निर्धारित स्थान पर मौद्रिक लेनदेन की पुष्टि की और दरोगा को घूस लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद हड़कंप

घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News